सरिस्का में बढ़ रहा गिद्धों का कुनबा, 500 तक पहुंची संख्या, भर्तृहरि के पास जोहड़ पर दिख रहा समूह

अलवर. सरिस्का में बाघों का ही नहीं, लुप्तप्राय हो गिद्धों का कुनबा भी तेजी से बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि तीन-चार पहले तक सरिस्का में लुप्तप्राय: हो चुके गिद्ध अब खुलेआम जोहड़ व पोखरों पर बैठे दिखाई देते हैं। इन दिनों भर्तृहरि के पास सिहाली जोहडा़ पर गिद्ध आसानी से बैठे दिखाई दे जाते हैं। करीब तीन-चार साल पहले यहां 45 से 50 गिद्ध होने का अनुमान था, जिनकी संख्या बढकऱ करीब 500 तक पहुंच गई है। इनमे कई प्रजाति ऐसी भी हैं जो कि प्रवासी हैं, वहीं पांच प्रजाति स्थानीय गिद्धों की है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में देश में 9 प्रजाति के गिद्ध हैं, इनमें सात प्रजाति के गिद्ध राजस्थान में पाए जाते हैं। सरिस्का में भी इनमें से ज्यादातर प्रजातियों के गिद्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।सरिस्का में माइग्रेटरी प्रजाति के यूरेशियन ग्रिफोन व रेड हैडिट गिद्ध में से यूरेशियन ग्रिफोन के पंख पर सफेद बाल होते हैं, वहीं रेड हैडिट गिद्ध का मुंह लाल होता है। वैसे सरिस्का मे लंबी चोंच वाला गिद्ध सबसे ज्यादा पाया जाता है। गिद्धों के सरिस्का में कई रेस्टिंग प्वाइंट है, इनमें गोपी जोहरा, देवरा चौकी, टहला में मानसरोवर बांध, पाण्डूपोल, काली पहाड़ी के समीप खड़ी चट्टानें शामिल हैं। गिद्ध इन प्वाइंट पर ऊंची उड़ान के बाद आराम करते हैं।

जहां बाघ, वहां गिद्ध ज्यादा

वन्यजीवन के जानकारों के अनुसार जहां बाघों की मौजूदगी ज्यादा होगी, वहां गिद्ध जरूर मिलेंगे। सरिस्का की देवरा चौकी क्षेत्र में वर्तमान में सबसे ज्यादा गिद्ध है क्योंकि इस इलाके में करीब छह बाघ रहते हैं। इनमें बाघिन एसटी-10, एसटी-12 व शावक तथा बाघ एसटी- 13 हैं। बाघों के इलाके में गिद्ध आसानी से भोजन मिल जाने की वजह से रहना पसंद करते हैं। वे बाघ की मौजूदगी में ही उसके शिकार पर हाथ साफ करने तक से नहीं चूकते। इसके अलावा बाघ के खा चुकने के बाद शेष हिस्सा गिद्धों के हिस्से ही आता है।

पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जरूरी हैं

गिद्ध सरिस्का के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दीनदयाल मीणा का कहना है कि जंगल में पारिस्थितिकी संतुलन के लिए गिद्ध होना जरूरी है। शिकार के बाद बचे मांस व अवशेष खाकर वे जंगल को साफ रखते हैं। इसी वजह से गिद्ध को जंगल का प्राकृतिक सफाईकर्मी कहा जाता है। सरिस्का में बाघों के पुनर्वास के बाद गिद्धों की संख्या बढ़ी है।

सरिस्का में कई प्रजाति के गिद्ध

सरिस्का में गिद्धों की 4 प्रजातियां मिलती है। पहली इंडियन वल्चर, इन्हें लोंग बिल्ट वल्चर भी कहा जाता है। इसके अलावा इंजिप्सियन, सिनेरियर व रेड हेण्ड, इन्हें किंग वल्चर भी कहा जाता है। सरिस्का के हवामहल, टहला, कंकवाड़ी व क्रासका क्षेत्र में पाए जाते हैं।आरएन मीणा क्षेत्र निदेशक, सरिस्का बाघ परियोजना

सरिस्का में गिद्धों की फैक्ट फाइल

इंडियन वल्चर-- 300

इंजिप्सियन-- 100

सिनेरियर-- 50

रेड हेण्ड-- 50



source https://www.patrika.com/alwar-news/vultures-in-sariska-vultures-numbers-are-increasing-in-sariska-6931068/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार