अलवर फिर शर्मसार: 16 वर्षीय किशोरी से तीन लोगों ने बलात्कार किया, एक सप्ताह में गैंगरेप की तीसरी घटना

अलवर. अलवर जिला एक बार फिर शर्मसार हो गया है। जिले में एक सप्ताह के अंदर सोमवार को तीसरी बलात्कार की घटना सामने आई है। भिवाड़ी पुलिस जिला क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने तीनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले अलवर पुलिस जिले में महिला से बलात्कार कर अश्लील वीडियो वायरल करने तथा एक अन्य मामले में बारह साल की नाबालिग से तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने अपने माता-पिता के साथ थाने आकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार सुबह ऊपले लेने के लिए पहाड़ पर जा रही थी। इसी दौरान अकेली देखकर गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पत्थर की खान में ले गए। जहां इन लोगों ने हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच सहित अन्य कार्रवाई शुरू की है।


तीसरी घटना सामने आई

अलवर जिले में एक सप्ताह में गैंगरेप की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जिले के दो अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में गैंगरेप के दो मामले सामने आ चुके हैं। एक में तो वीडियो वायरल हो चुकी है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते रहे।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-three-gangrape-cases-registered-within-a-week-6934730/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार