अलवर जिले में पिछले 15 घंटों से लगातार हो रही बारिश, खेत हुए लबालब, घरों में घुसा पानी


अलवर. मानसून ने अलवर जिले में दस्तक दे दी है। अलवर में रविवार शाम 4 बजे से बारिश का दौर जारी है। रविवार शाम जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई जो रात भर चली। सुबह के बाद फिर से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश आ रही है। जिले के खैरथल, मुंडावर, बहरोड़, सिलीसेढ़, सरिस्का आदि क्षेत्रों में अधिक बारिश हो रही है। शाम से चल रही बारिश के बाद पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया।

बारिश के बाद जिले में मौसम सुहावना हो गया। अलवर शहर में रविवार सुबह बादल छाए हुए थे, शाम को काली घटा छा गई। फिर रात को शुरू हुई रिमझिम बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी रहने से अवकाश के दिन पर्यटक स्थलों पर खासी हलचल रही। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर आ गया।

खैरथल कस्बे में रविवार शाम करीब 4:45 बजे से चल रही बारिश से निचले स्थानों पर स्थित घरों में पानी भर गया। वहीं बारिश से रेलवे अंडर ब्रिज भी लबालब हो गया। रात से चल रही बारिश से लोगों के काम प्रभावित हुए। बहरोड के गंडाला में घरों में दो-दो फीट तक पानी घुस गया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/monsoon-2021-rain-in-alwar-continue-rainfall-in-alwar-district-6959543/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर