अलवर में छोले-भटूरे के साथ कीड़े खिला रहे, वीडियो में सामने आई सच्चाई, तब तक सैकड़ों लोग खा चुके थे

अलवर. जिले में खाद्य विभाग की ओर से पिछले काफी दिनों से खाद्य पदार्थों की दुकानों व ठेलियों पर जांच की रफ्तार काफी धीमी रही है। इसका नतीजा यह रहा कि ठेली व खोमचे वाले जनता की सेहत से खिलवाड करने लगे हैं। शनिवार को अलवर शहर के तांगा स्टैंड के पास एक छोले भटूरे वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें छोले में कीड़े तैरते दिखाई पड़ रहे थे। हालांकि छोले भटूरे का यह ठेला सुबह से ही लगा था और लोग यहां छोले भटूरे खाते भी रहे। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया।

एक व्यक्ति अपने घर छोले भटूरे लेकर गया तो छोले में कीड़े की बात पता चली। इस पर वह व्यक्ति छोले भटूरे वाले के पास पहुंचा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद ठेली वाले ने छोलों को फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भी खाद्य विभाग की टीम यहां समय पर नहीं पहुंची और दोपहर बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, तब तक ठेले वाला जा चुका था। चिकित्सा विभाग के खाद्य निरीक्षक हारून खान ने बताया कि शनिवार को वीडिया वायरल की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक ठेले वाला जा चुका था, अब सोमवार से नजर रखी जाएगी।



source https://www.patrika.com/alwar-news/insects-in-chole-bhature-near-hope-circus-alwar-6930998/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर