राजस्थान में यहां दिवाली से पहले पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा, बैन होने के बाद भी चल रहा था व्यापार
अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के श्यामनगर में सोमवार देर शाम सात बजे बहरोड़ डीएसपी महावीर सिंह व थानाधिकारी विनोद सांखला पुलिस टीम के साथ एक घर में अवैध रूप से भंडारण कर दिवाली पर बेचने के लिए रखे पटाखों के गोदाम पर छापा मारा। डीएसपी महावीर सिंह ने बताया कि बहरोड़ थानाधिकारी को सूचना मिली कि कस्बे के श्यामनगर में धर्मपाल पुत्र अमरसिंह ने अवैध रूप से बिना लाइसेंस के अपने घर में गोदाम बनाकर पटाखों व आतिशबाजी का भंडारण कर रखा है।
जिस पर थानाधिकारी ने बोगस ग्राहक बनाकर पटाखों के भंडारण को लेकर पुख्ता जानकारी इक_ी की।जिसके बाद पुलिस द्वारा भेजे गए बोगस ग्राहक को धर्मपाल के घर में नीचे बने हुए अंडरग्राउंड में लाखों रुपए की कीमत के पटाखे व आतिशबाजी खुली व कार्टन में रखी हुई पाई।पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए पटाखे व आतिशबाजी दस लाख रुपए से अधिक के है जिनकी बहरोड़,नीमराणा,कोटपूतली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सप्लाई की जानी थी।
देता था ग्राहकों को घर में बने गोदाम से सप्लाई
धर्मपाल पुत्र अमरसिंह पटाखे व आतिशबाजी लेने वाले ग्राहकों को दुकान से न देकर उसके श्यामनगर में बने घर पर से सप्लाई करता था।ताकि पुलिस व प्रशासन द्वारा उस पर किसी तरह का कोई शक नही हो। वही कस्बे के मुख्य बाजार में भी दो तीन व्यापारी भी अपने अपने घरों या फिर अन्य जगह पर बने हुए गोदामो में अवैध रूप से चालीस से पचास लाख रुपए के पटाखे व आतिशबाजी दिवाली पर बेचने के लिए मंगा रखी है।
वही पत्रिका ने कुछ दिन पूर्व ही कस्बे में अवैध रूप से पटाखों व आतिशबाजी के भंडारण को लेकर खबर प्रकाशित कर पुलिस व प्रशासन को चेताया था।
source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-police-seized-illegal-crackers-factory-in-behror-6471205/
Comments
Post a Comment