राजस्थान में कोरोना मरीजों की जान बचा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन, 2400 का इंजेक्शन अब भी 6 हजार रुपए तक बिक रहा

अलवर. कोरोना संक्रमितों के गंभीर मरीजों की रिकवरी में रेमडेसिविर इंजेक्शन अलवर में तो कारगर है लेकिन, दिल्ली में इस इंजेक्शन के उपयोग पर सवाल उठे हैं। जिले में 24 सौ रुपए की कीमत के इंजेक्शन के 6 हजार रुपए तक वसूल लिए जाते हैं। अब तक जिला अस्पताल के जरिए 800 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना मरीजों को लगाए जा चुके हैं।

यही नहीं अलवर जिला अस्पताल से कोरोना के मरीजों को रैफर करने का औसत भी काफी कम हुआ है। जिसके कारण रेमडेसिविर इजंक्शन कोरोना के मरीजों की रिकवरी में कारगर साबित हुआ है। लेकिन, अन्य कारणों के चलते दिल्ली में इसके उपयोग को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि इस बारे में अभी राज्य सरकारों की ओर से जिला अस्पतालों को कोई अलग से गाइडलाइन नहीं मिली है। जिसके कारण यहां इस इंजेक्शन का उपयोग पहले की तरह जारी है।

सबसे पहले सिप्ला कम्पनी की दवा बाजार में

कोरोना संक्रमित मरीजों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन सबसे पहले सिप्ला कम्पनी ने बाजार में उतारा। उसके बाद करी पांच अन्य कम्पनियों के इंजेक्शन बाजार में आ गए। चिकित्सकों ने बताया कि अब रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 2400 रुपए प्रति इंजेक्शन है। जबकि बाजार में 6 हजार रुपए तक इंजेक्शन बिकते हैं। यही नहीं कई बार इंजेक्शन की कमी होने पर मनमर्जी के दाम वसूलि लिए जाते हैं। जिसको लेकर ड्रंग कंट्रोल ऑथिरिटी के अधिकारी भी सुस्त रहे हैं। अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

एक मरीज को 6 इंजेक्शन

चिकित्सकों ने बताया कि एक मरीज को 6 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। अलवर जिले में अब तक 800 से अधिक इंजेक्शन आ चुके हैं। खास बात यह है कि जब से कोरोना के गंभीर मरीजों को इंजेक्शन लगने लगे हैं। तब से अलवर से जयपुर रैफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। जिसके आधार पर चिकित्सक भी मान रहे हैं कि यह इंजेक्शन कारगर है।

2400 रुपए है कीमत

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 24 सौ रुपए है। इससे अधिक कीमत नहीं ली जा सकती। अलवर जिला अस्पताल में 800 से अधिक इंजेक्शन आ चुके हैं। यहां अब तक इंजेक्शन काफी कारगर साबित हुआ है। जिसके कारण मरीज की रैफरल दर कम हुई है।
डॉ. अशोक महावर, चिकित्सक, जिला अस्पताल अलवर



source https://www.patrika.com/alwar-news/remdesivir-injection-curing-corona-patients-in-alwar-district-6493514/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर