कोरोना के आंकड़ों में कर रहे बड़ी गड़बड़, एक दिन में 213 पॉजिटिव आए, लेकिन एक्टिव केस 145 बता रहे !

अलवर. कोरोना संक्रमण के आंकड़े पूरी तरह गलत जारी होने लगे हैं। सोमवार को प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों से पूरी तरह साबित हो गया। एक ही दिन में सोमवार को 213 नए पॉजिटिव आए। जबकि चिकित्सा प्रशासन की रिपोर्ट के पहले तो एक्टिव केस 145 ही बताए हैं। जब पूछा कि एक नए पॉजिटिव से एक्टिव केस कम कैसे हो सकते हैं। फिर 358 एक्टिव केस बताए गए। आइसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार 10 से 14 दिनों में कोरोना संक्रमण दूर होता है। इससे पहले एक बार संक्रमित हो चुके मरीज को नेगेटिव नहीं माना जा सकता लेकिन, अलवर में तो आंकड़ों की कहानी पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। आए दिन आंकड़े गलत जारी होते हैं। नए पॉजिटिव को कुल संक्रमितों में भी नहीं जोड़ते हैं। एक्टिव केस मनमर्जी से कम कर दिए जाते हैं।

213 नए पॉजिटिव कहां से कितने

अलवर शहर 85

भिवाडी 36
तिजारा 17

बहरोड़ 12
मुण्डावर 11

किशनगढ़बास 9
मालाखेड़ा 8

थानागाजी 7
रामगढ़ 6

बानसूर 5
खेरली 4

रैणी, राजगढ़, लक्ष्मणढ़ 3-3
शाहजहांपुर व कोटकासिम 2-2

कोरोना से ठीक होने वाले 13 हजार पार कर गए

कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13 हजार को पार कर गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 13488 हा चुकी है। प्रशासन के अनुसार ठीक होने वालों की संख्या 13 हजार 80 हो चुकी है। नए मरीज को कुल मरीजों की संख्या में जोड़ा नहीं जा रहा है। ऐसा कई बार हो चुका है। तभी तो प्रशासन की रिपोर्ट में कुल मरीज संख्या भी कम है। बीच-बीच में कई बार ऐसा हो चुका है कि नए मरीज आने पर उनको कुल मरीज संख्या में नहीं जोडकऱ आंकड़े को कम किया जाता है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-medical-department-misguiding-in-corona-active-case-6471258/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार