उपखंड अधिकारी बैठकों में तैयारी के साथ आएं- कलक्टर

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी समीक्षा बैठकों व वीडियो कॉन्फ्रेंस में तैयारी से उपस्थित हो। वहीं उनके स्तर पर किसी भी प्रकार के प्रकरण बकाया नहीं रहने चाहिए। सभी प्रकरणों का निस्तारण एक समयबद्व कार्ययोजना बनाकर करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के जवाब देने में देरी करने पर नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिला कलक्टर शुक्रवार को वीडियों कान्फ्रेंस के दौरान उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि अवमानना के जितने भी प्रकरण लम्बित है, उनका निस्तारण कार्ययोजना बनाकर करें। सभी अधिकारी ऐसी कार्ययोजना बनाए जिससे पीडि़त व्यक्ति को न्यायालय तक नहीं जाना पड़े। विधानसभा के कोई भी प्रश्न उनके स्तर पर बकाया नहीं रहे। उन्होंने कहा कि महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग व अन्य किसी भी आयोग से प्राप्त प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करें।

बहरोड़ तहसीलदार लंबित कार्यों का तुरंत निस्तारण करें

उन्होंने बहरोड तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने व लम्बित कार्यों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को इंदिरा रसोई योजना का पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगें। अत: सम्बधित अधिकारी इसकी पूर्ण तैयारी रखें।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6340238/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार