अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट

अलवर. कोतवाली में 14 दिन के लॉकडाउन के बाद शहर में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को शहर में 76 और जिले में 171 नए पॉजिटिव मरीज आ गए। कई जगहों पर बड़ी संख्या में संक्रमित आने से साफ जाहिर है कि कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में फैलने लगा है। अभी इसकी चेन को तोडऩे में सफल नहीं हो पाए हैं। खास बात यह है कि बाजारों में दुकानों के जरिए तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। शुक्रवार की रिपोर्ट में जिले में 14 दुकानदार पॉजिटिव आए हैं। यही नहीं करीब अब परिवार की महिलाएं भी अधिक पॉजिटिव आने लगी हैं। जिससे स्पष्ट है कि संक्रमण घरों के अन्दर बढऩे लगा है। इन 171 मरीजों में से 148 बिना लक्षण वाले हैं। दो हैल्थ वर्कर भी हैं। करीब 101 संक्रमित दूसरों के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं।

जिले में अब 1704 एक्टिव केस

जिले में 1 हजार 704 एक्टिव केस हैं। एक हजार 431 मरीजों का घर पर इलाज जारी है। अब तक 4 हजार 85 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 816 पहुंच चुा है।

कहां से कितने पॉजिटिव आए

अलवर शहर 76

बहरोड़ 20

भिवाड़ी 19

किशनगढ़बास 19

शाहजहांपुर 9

बानसूर 9

तिजारा 8

लक्ष्मणगढ़ 3

रैणी 3

कोटाकासिम 2

मुण्डावर 2

खेरली 1



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-update-177-new-corona-positive-in-alwar-district-6340315/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार