पढाई के लिए किराए पर रह रही छात्रा के कमरे में घुसे दो युवक और लगा दी आग, मौके पर पहुंची पुलिस, फिर...

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेहताब सिंह का नोहरा इलाके में शुक्रवार को दो युवकों ने किराए के मकान में रह रही छात्रा के घर में घुसकर कपड़े और कॉपी किताबों में आग लगा दी। उसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की दो बहनें अलवर के मेहताब सिंह का नोहरा इलाके में किराए के मकान में रहती है और यहां से कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रही है। शुक्रवार को बड़ी बहन अपने गांव गई हुई थी और छोटी बहन अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दो युवक उनके घर में घुस आए और बड़ी बहन के कमरे का दरवाजा खोल कर उसके कपड़े और कॉपी किताब में आग लगाकर भाग गए। कदमों की आहट सुनकर दूसरे कमरे में सो रही छोटी बहन की नींद खुल गई। उसने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो दो युवक भाग रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना अधिकारी रघुवीर शरण शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शुरुआत में छात्रा ने कमरे में से निकल कर दो युवकों को भागना बताया तथा उनके हाथ में पिस्टल नुमा हथियार होने की बात भी कही, लेकिन बाद में छात्रा ने आरोपियों के हाथ में हथियार होने और उन्हें जानने की बात से इनकार कर दिया। सूचना के बाद छात्रा की बड़ी बहन और परिजन भी अलवर आ गए।

उधर कोतवाल रघुवीर शरण शर्मा का कहना है कि छात्रा और उसके परिजनों को घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। छात्रा ने दो संदिग्ध युवकों के नाम बताए हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/two-youth-set-girls-room-fire-in-alwar-city-6326166/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार