वैक्सीन के लिए अभी छह माह इंतजार करना होगा- धारीवाल

अलवर. केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार डॉ. अक्षय धारीवाल ने कहा कि देश में कोरोना की वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। अलग-अलग स्तर पर ट्रायल चल रहा है, लेकिन आम आदमी को वैक्सीन के लिए अभी छह माह का इंतजार करना होगा। डॉ. धारीवाल शनिवार को केन्द्रीय दल के साथ अलवर आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों में कोरोना की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम को लगाया गया है। राजस्थान में सीनियर आइएएस राजीव सिंह ठाकुर को लगाया गया है। डॉ. धारीवाल ने कहा कि देश में दूसरे स्टेज पर काम चल रहा है। इसके बाद तीसरे स्टेज पर काम होगा। ऐसे में अभी केवल उम्रदराज लोगों को सीमित वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना की कई एंटी दवाएं बाजार में चल रही हैं, जो स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग काम में ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में चल रहे कोरोना संक्रमण से लोग अब परेशान होने लगे हैं। कुछ लोग अब मास्क नहीं लगा रही हैं। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-virus-news-6327226/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर