कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने ली देवस्थान विभाग की पहली बैठक, मंदिरों में सुधार के लिए बड़े स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

अलवर. प्रदेश की उद्योग और देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने रविवार को जयपुर में देवस्थान विभाग की बैठक ली। देवस्थान मंत्री रावत ने सार्थक पहल करते हुए पहली उच्च स्तरीय बैठक जयपुर के श्रीराम मंदिर स्थित विभाग के कार्यालय में ली। बैठक में कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने अधिकारियों से देवस्थान विभाग के कार्यों का फीडबैक लिया।

उन्होंने उदयपुर के निदेशक से कहा कि सात दिन के अंदर सभी जिला कलक्टरों से विभागीय और मंदिरों की स्थिति की रिपोर्ट मंगवाई जाए। रिपोर्ट में प्रदेश के मंदिरों की स्थिति की वस्तुस्थिति व जीर्णोद्धार के आवश्यकता की जानकारी ली जाएगी। शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश में बड़े और व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर मंदिरों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। ख़ास तौर पर उन मंदिरों में कार्य होगा जहां लम्बे समय से ध्यान नहीं दिया गया है। सुधार के लिए प्रदेश के नागरिकों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

लम्बे समय बाद हुई देवस्थान विभाग की बैठक

देवस्थान विभाग की उच्च स्तरीय बैठक लम्बे समय के बाद हुई है। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने सचिवालय की जगह जयपुर के श्रीराम मंदिर स्थित विभाग के कार्यालय में बैठक की है। बैठक में निर्देशित किया है कि जिला कलक्टरों और उपखण्ड अधिकारियों से मंदिरों की सूची मंगाई जाए। जिससे वहां विकास कार्यों का निर्धारण किया जा सके।

यह रहे बैठक में मौजूद

बैठक में देवस्थान शासन सचिव विकास सीताराम भाले, देवस्थान आयुक्त करण सिंह, संयुक्त शासन सचिव अजय सिंह राठौड़, उपयुक्त सुनील मत्तड़, सहायक आयुक्त आकाश रंजन, महेंद्र देवतवाल, निरीक्षक मुकेश मीणा, रमेश जांगिड़, किरण मीणा, ममता मीणा आदि उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/alwar-news/cabinet-minister-shakuntala-rawat-took-meeting-of-devasthan-department-7195949/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार