30 हजार रुपए की रिश्वत मामले में एएसआई व दलाल गिरफ्तार
रामगढ़ (अलवर). आपसी विवाद के मामले में पहले पक्ष की मदद करने व दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार एवं उनके खिलाफ चालान पेश करने की एवज में ३० हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की टीम ने शनिवार को रामगढ़ थाने के एएसआई व दलाल को गिरफ्तार किया है। दलाल से रिश्वत की राशि बरामद की गई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीडि़त फखरुद्दीन पुत्र दाऊद खान निवासी तहसील लक्ष्मणगढ़ ने अलवर स्थित ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की एसआई हरिप्रसाद तफ्तीश कर रहे हैं। इस मामले में उसकी मदद करने एवं आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ चालान पेश करने तथा उसकी जमानत कराने की एवज में एएसआई के दलाल ने 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि ने बताया कि पूरे प्रकरण का गोपनीय सत्यापन 26 नवंबर को किया गया। एएसआई के दलाल आरोपी फखरुद्दीन पुत्र सगरो निवासी थाना रामगढ़ ने पीडि़त से 5 हजार नकद एवं 5 हजार अपने बैंक अकाउंट में डलवाए। इसके बाद शनिवार को दलाल ने गुरुद्वारा रामगढ़ कस्बे में स्थित गोविंदगढ़ मोड़ पर एक दुकान पर पीडि़त से 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि ली गई। जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई आरोपी दलाल को मौके से एवं अधिकारी एएसआई को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
कुछ दिन पहले एएसआई के निजी वाहन पर हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाने के एएसआई हरिप्रसाद रामगढ़ क्षेत्र के मानकपुर में अपने निजी वाहन को लेकर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश देने गए थे। जहां पर आरोपियों व उनके साथियों ने एक राय होकर एएसआई के निजी वाहन पर हमला किया और गाड़ी क्षतिग्रस्त भी कर दी थी। जिसके पश्चात हमलावरों द्वारा अपनी गलती कबूल है और हर्जाना भरने की बात भी रखी गई थी।
इनका कहना है
इस मामले में कुल 2 आरोपी गिरफ्तार किया गए हैं । आरोपी दलाल को रंगे हाथों शनिवार लगभग शाम चार बजे गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ आरोपी दलाल के साथी एएसआई को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है। दलाल के पास से 30 हजार रुपए की राशि बरामद की गई है।
-विजय सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर
source https://www.patrika.com/alwar-news/asi-and-broker-arrested-in-bribery-case-of-30-thousand-rupees-7195428/
Comments
Post a Comment