मास्टर प्लान में बाधा बन रहे 150 दुकान व मकान ध्वस्त


अलवर. राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के मध्य मास्टर प्लान 2031 के तहत सडक़ मार्ग में बाधा बने निर्माण कार्यों को जेसीबी की सहायता से रविवार को हटाया गया। निर्माण कार्यों को हटाने के लिए उपखण्ड अधिकारी केशव कुमार मीना, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. बनवारी लाल मीना, पुलिस उपाधीक्षक अजंली जोरवाल क्यूआरटी टीम, आरएसी के जवान, पुलिस लाइन का जाप्ता, राजगढ़, टहला पुलिस थाना मौजूद रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से जेसीबी लगाकर सडक़ मार्ग में बाधा बनी दुकानों व मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई । इसके अलावा गोल सर्किल से एलएनटी मशीन लगाकर दुकानों व मकानों को तोड़ा गया। देर शाम तक करीब 150 दुकान व मकानों को तीन एलएनटी मशीन व छह जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
उपखण्ड अधिकारी केशव कुमार मीना ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत सडक़ मार्ग के मध्य से दोनों ओर 30-30 फीट की दूरी में बाधा बने मकानों व दुकानों को हटाकर मार्ग को 60 फीट चौड़ा किया गया।
कस्बे के गोल सर्किल, तहसील मार्ग के मध्य जगह-जगह बैरिकेट लगा कर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इसके अलावा गोल सर्किल से फल की ठेलियां हटवा दुकानों को बंद करवा दिया गया। दुकानदारों, मकान मालिकों व तमाशबीनो की एकत्रित भीड़ को पुलिसकर्मी समझाइश करते नजर आए। अनेक दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगरपालिका प्रशासन रविवार को वैध तथा अवैध निर्माणों का निर्धारण नहीं कर पाया। नगरपालिका की ओर से जारी टाउन प्लान के अंतर्गत नीलाम की गई भूमि के नगरपालिका द्वारा दिए गए पट्टे मंजूरी हाउस टैक्स को दरकिनार करते हुए तोड़ फोड़ कर दी गई ।


दुकानदार सामान समेटने व स्वयं तोडफ़ोड़ में लगे रहे

तहसील मुख्यालय से गोल सर्किल तक दुकानदार व मकानमालिक अपना सामान समेटने में लगे रहे। अनेक दुकानदार अपनी दुकानों व मकानों की शटर, दरवाजे सहित आदि सामान को उतार कर ले गए।



source https://www.patrika.com/alwar-news/150-shops-and-houses-demolishing-the-master-plan-7473936/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार