पानी के लिए लगाया जाम, टंकी पर चढ़ी पार्षद

अलवर. शहर में पेयजल संकट चरम पर है। मोहल्ले-कॉलोनियों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। जनता पेयजल संकट से त्रस्त है, जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी अब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी जलदाय विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। रविवार को वार्ड संख्या 24 की पार्षद सुमन चौधरी पेयजल समस्या को लेकर मनुमार्ग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं वार्ड 29 के पार्षद सीताराम चौधरी और वार्ड 28 की पार्षद ङ्क्षपकी सैनी, पार्षद पति रमन सैनी के नेतृत्व में जनता ने मिलिट्री अस्पताल के समीप व बस स्टैंड रोड पर पेयजल समस्या को लेकर जाम लगाया। बस स्टैंड रोड पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैकड़ों लोग सडक़ पर बैठे रहे। गर्मी के कारण महिलाओं को छाता लेकर बैठना पड़ा। धरने की सूचना पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। जाम के कारण रोडवेज बसें प्रभावित हुई और सवारियों को बसों के अंदर कई घंटों तक बैठे रहना पड़ा।
एक टंकी से तीन वार्ड में सप्लाई, नहीं हो पा रही पूर्ति : इधर, वार्ड 29 के पार्षद सीताराम चौधरी और वार्ड 28 के पार्षद पति रमन सैनी के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने बस स्टैंड रोड पर जाम लगाया। पार्षद सीताराम चौधरी ने बताया कि वार्ड 24, 28 व 29 की एक कॉमन टंकी है। जिस कारण पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जलदाय विभाग के अधिकारी बार-बार जनता की शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं। अगर पेयजल व्यवस्था का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पास जवाब नहीं
पूर्व पार्षद रमन सैनी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने शनिवार को जानकारी दी कि 8 घंटे मोटर चलाकर पानी की टंकी भरी है। रविवार से नियमित सप्लाई दी जाएगी।सुबह वार्डवासी पानी की टंकी पर पहुंचे तो वहां पांच मिनट में ही हवा आने लगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। इसके बाद वार्ड वासी धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारियों से टंकी नहीं भरने का कारण पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

आश्वासन ने बाद धरना समाप्त
दोपहर पौने तीन बजे जलदाय विभाग के अधिकारियों के लिखित में आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। अधिकारियों ने दो दिनों में वार्ड 28 के शाहजीका बास, हरदेव विहार के अंतिम छोर पर एक दिन छोडकऱ एक दिन 35 से 45 मिनट पानी आने का आश्वासन दिया। इसके अलावा क्षेत्र में दो बोरवेल की स्वीकृति के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया।

एक दिन छोडकऱ एक दिन मात्र 5-10 मिनट आ रहा पानी
पेयजल टंकी पर चढ़ी वार्ड 24 की पार्षद सुमन चौधरी ने बताया कि मनुमार्ग हाउङ्क्षसग बोर्ड में पानी की विकराल समस्या है। यहां जलदाय विभाग एक दिन छोडकऱ एक दिन मात्र 10 मिनट पानी दे रहा है, सप्लाई भी बेहद धीमी आती है। ऐसे में पानी नहीं भर पाते। रविवार को बिल्कुल पानी नहीं आया। जबकि शहर में पानी की कमी नहीं है। टैंकरों में सप्लाई हो रही है। लेकिन आमजन को पानी नहीं दिया जा रहा। इस कारण मजबूरन धरना देना पड़ रहा है। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी पहुंचे और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/jam-imposed-for-water-councilor-climbed-on-the-tank-7473933/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार