डिजिटल सदस्यता अभियान के फेर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषणा में हुई देरी

अलवर. कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान के फेर में अटकी रही, गत 15 अप्रेल को सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है, इस कारण कार्यकर्ताओं को अब संगठन में भागीदारी मिलने का बेसब्री से इंतजार है।राज्य सरकार के 40 महीने पूरे हो चुके हैं और करीब डेढ़ साल का कार्यकाल शेष है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सत्ता एव संगठन में भागीदारी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। ज्यादातर कार्यकर्ता कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में पद मिलने काे लेकर लालायित हैं।

प्रदेश कांग्रेस की मिली अनुमति

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कई महीने पहले ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास अनुमति के लिए भेज दिया था। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अलवर की जिला कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी, लेकिन इसी दौरान गत 16 फरवरी से पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू हो गया। पार्टी की ओर से पहले सदस्यता अभियान की अवधि 31 मार्च तक तय की गई, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 अप्रेल कर दिया गया। कांग्रेस का सदस्यता अभियान अब पूरा हो चुका है, इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यकारिणी में पद मिलने काे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

जल्द हो सकती है जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है, इस कारण जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने की संभावना है। सदस्यता अभियान के डाटा की एंट्री में कुछ दिन पार्टी नेता व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन बाद में जिला कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की संभावना है।

इस बार ज्यादा बड़ी नहीं होगी कार्यकारिणी

इस बार कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी पिछली बार की तरह जम्बो नहीं होगी। फिलहाल जिला कार्यकारिणी में 70 से 75 कार्यकर्ताओं को जगह मिलने की संभावना है। बाद में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा सकता है।

जल्द घोषित होगी जिला कार्यकारिणी

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते कार्यकारिणी की घोषणा में कुछ समय लगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कार्यकारिणी को अनुमोदित किया जा चुका है।

योगेश मिश्रा

जिलाध्यक्ष, कांग्रेस अलवर



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-congress-news-7471763/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार