किसान नेता राकेश टिकैत की राजस्थान में आज दो सभाएं, किसान महापंचायत में करेंगे कृषि कानूनों का विरोध
अलवर. कृषि कानूनों का विरोध करते देश भर में शुरू हुए आंदोलन को दिल्ली मे चार माह बीत जाने के बाद भी केन्द्र सरकार का किसानों के बीच वार्ता करने का रूख साफ नहीं होता देख किसान अपने आंदोलन में उग्रता लाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तिथि वार आंदोलन की तैयारियां कर देश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान किया है। साथ ही शाहजहांपुर - खेडा बॉर्डर पर आयोजित किसान सभा में अलवर जिले के हरसौली व बानसूर मे होने वाली किसान महापंचायत के आयोजन में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए की तैयारियों पर दिनभर योजनाएं बनाई गई।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव बलबीरङ्क्षसह छिल्लर ने बताया कि आज शुक्रवार को हरसौली मे 12 बजे व बानसूर में 1 बजे किसान महापंचायत का आयोजन होगा। दोनों किसान सभाओं में किसान नेता राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव, युद्धवीर चौधरी, राजाराम मील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किसान महापंचायत का आयोजन होगा।
हरसौली और बानसूर में किसान महापंचायत के लिए किसानों से संपर्क साधा गया है। राकेश टिकैत का सभा समय से कुछ देरी से आने की सम्भावना है।
संयुक्त किसान मोर्चा की आम सभा मे लिए गये निर्णय के मुताबिक पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने बताया कि 5 अप्रेल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जायेगा, 10 अप्रेल को 24 घण्टे केएमपी ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया।
13 अप्रेल को दिल्ली सीमाओं पर चल रहे आंदोलन स्थल पर वैशाखी का त्योहार मनाया जायेगा। 14 अप्रेल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जायेगा। एक मई को मजदूर दिवस के रूप मे बॉर्डरों पर आयोजित आंदोलन स्थलों पर मजदूर एकता समर्पित किसान-मजदूर एकता दिवस मनाया जायेगा। 6 मई के पहले पखवाड़े मे संसद कूच किया जायेगा। इसमे महिलाऐं, दलित,आदीवासी,बहुजन, बेरोजगार युवा सहित सर्व समाज का तबका शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक अहिंसात्मक होगा। कूच की निश्चित दिन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तय कर घोषणा की जायेगी। उक्त आंदोलन की योजनाओं की तैयारी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से की जा रही है।
source https://www.patrika.com/alwar-news/rakesh-tikait-kisan-mahapanchayat-at-alwar-rajasthan-6776238/
Comments
Post a Comment