अलवर किन्नर सम्मलेन: किन्नरों ने निभाई बेटी गोद लेने की रस्म, नोटों की बारिश हुई

अलवर. शहर के कंपनी बाग में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को बेटी बनाने की रस्म अदा की गई। इस दौरान देश भर से आए किन्नरों ने इस रस्म में भाग लिया। इस रस्म के दौरान जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर सोनम को गोद लेकर बेटी बनाया। रस्म के दौरान मंगल गीत गाए गए। अक्सर किन्नर किसी परिवार में बेटा होने पर बधाई देते हैं और मंगल गीत गाते हैं। लेकिन यह ऐसा मौका था जब किन्नर अपनी बेटी के लिए मंगल गीत गा एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। जैसे ही यह रस्म अदा हुई किन्नरों की आंखों से आंसू बह निकले।

किन्नरों का कहना था कि उनके अपनों ने तो उन्हें बचपन में ही पराया कर दिया अब इस रस्म के जरिए हम अपने परिवार की कमी को पूरा करते हैं, बेटी का मान सम्मान करते हैं। बेटी बनाने की रस्म के दौरान किन्नरों ने उपहार भी भेंट में दिए। फिल्मी गानों पर खूब नाचा गाना किया और नोटों की बारिश भी हुई। कार्यक्रम में शामिल किन्नरों ने बताया कि बेटी को देवी के रूप में पूजा करते हैें, इसकी शादी करते हैं और कन्यादान करके इसको विदा करते हैं। शनिवार को इस सम्मेलन का समापन होगा। त्रिपोलिया शिव मंदिर में की कलश पूजाइस अवसर पर किन्नरों की ओर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें त्रिपोलिया स्थित शिव मंदिर में किन्नरों ने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। इसी गंगाजल से देवी का भी पूजन किया। मंदिर में किन्नरों की तरफ से पीतल का घंटा चढाया गया।

कार्यक्रम के चलते शहर की सडकों पर तरफ सजे धजे बैंडबाजे पर नाचते गाते किन्नर नजर आ रहे थे। मंदिर में किन्नरों ने कलश का पूजन किया। सोने से लदे हुए किन्नरों को देखने के लिए हर कोई उत्साहित दिखाई दिया।

नीतू मौसी रह चुकी है पार्षद

किन्नर सम्मेलन में देश भर के किन्नर शामिल हो रहे हैं, जो अलग- अलग पदों पर रहकर समाज सेवा कर चुके हैं। इसमें भरतपुर की नीतू मौसी किन्नर शामिल है, जो कि पूर्व में भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पार्षद भी रह चुकी है। इसी तरह से और भी प्रतिष्ठित किन्नर यहां आए हुए हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-kinnar-sammelan-kinnar-rally-in-alwar-city-6786801/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर