पुलिस तो सख्ती कर रही लेकिन ऐसे लापरवाह लोगों की वजह से फ़ैल रहा कोरोना, बिना वजह बाहर बैठे

अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। अलवर पुलिस जिले में पुलिस ने दो ही दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन की कार्रवाई की है। इसके बावजूद बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं कर रहे हैं।

जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू किया गया है। जिसके तहत पहले दिन सोमवार को अलवर पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 1319 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम में 150 वाहन सीज किए गए। बाजारों में बिना मास्क लगाए घूमने पर 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 52 लोगों का चालान किया गया। मास्क नहीं लगाने पर 10 दुकानदारों के चालान काटे गए तथा 7 दुकानों को सीज किया गया। वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने 1600 से ज्यादा कार्रवाई की। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बाजारों में लोग बिना मास्क के घूमते और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन करते नजर आए।

बाजार में जगह-जगह पुलिस

कफ्र्यू के दौरान मंगलवार को बाजार में जगह-जगह पुलिस नजर आई। बाजारों में बिना वजह घूमने वालों, मास्क नहीं लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस काफी सख्ती नजर आई। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में राउण्ड लेकर लोगों के खिलाफ कोविड गाइडलाइन के तहत कार्रवाई की।

सख्ती से कार्रवाई जारी

जिले में कफ्र्यू के दौरान कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराई जा रही है। अलवर पुलिस जिले में दो दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ कोविड गाइडलाइन के तहत कार्रवाई की गई है। आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
- तेजस्विनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।



source https://www.patrika.com/alwar-news/corona-in-rajasthan-public-negligence-leading-corona-spread-6809808/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर