ASI ने महिला से ढाई साल तक बलात्कार किया, रिपोर्ट दर्ज हुई तो गिरफ्तार नहीं केवल निलंबित किया, अब हो गया फरार

अलवर. शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी एएसआई रामजीत गुर्जर फरार हो गया। वह खुद भागा है या फिर उसे पुलिस ने भगाया। यह बड़ा गंभीर सवाल है। दरअसल, बलात्कार के किसी भी मामले में पुलिस सबसे पहली प्राथमिकता आरोपी को गिरफ्तार करने की रखती है, लेकिन इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। आरोपी एएसआई की गिरफ्तार न कर उसे लाइन हाजिर करने के बहाने भागने का मौका दे दिया।

शहर के एक थाने में 2 मार्च को 38 वर्षीय महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत सिंह गुर्जर के खिलाफ शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज होने के बाद आरोपी एएसआई रामजीत गुर्जर को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को उस समय लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस अधिकारी एएसआई के जुर्म की प्रमाणिकता और दुराचरण की रिपोर्ट भेजने में लगी रही। इसी बीच आरोपी एएसआई रामजीत गैरहाजिर होकर फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उसका जुर्म प्रमाणित माना है और उसे निलम्बित कर दिया है। अब पुलिस आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, जबकि पहले उसे भागने के लिए पांच-छह दिन का समय दे दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की कार्यप्रणाली कठघरे में हैं और पुलिस अधिकारियों पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/rape-accused-rapealwar-police-asi-absconded-6735861/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार