सरिस्का में फिल्मी सितारे: सलमान खान की बहन अर्पिता और रितेश देशमुख के परिवार ने देखे बाघ-बाघिन, जन्मदिन भी मनाया

अलवर. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी व बेटी के पिछले दिनों सरिस्का आने के बाद मंगलवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता व उनके ससुराल पक्ष के सदस्य सरिस्का पहुचे। चर्चा है कि अर्पिता ने सरिस्का क्षेत्र में बने एक होटल में बेटी का जन्मदिन भी मनाया। उसके बाद सरिस्का का भ्रमण किया, इस दौरान उन्हें बाघ-बाघिन की साइटिंग भी हुई। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी उनके साथ रहे। फिल्म अभिनेता सलमान खान की मां हेलन खान होटल में ही रही और सरिस्का घूमने नहीं आई।

सरिस्का के अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का के टहला क्षेत्र स्थित एक चर्चित होटल में सभी सितारे बीते कुछ दिनों से रुके हुए थे। मंगलवार को सभी ने सरिस्का का भ्रमण किया। होटल प्रशासन की ओर से उनके लिए 8 जिप्सियां बुक की गई थी। सभी सदस्य इन 8 जिप्सियों में सवार होकर दोपहर के समय सरिस्का भ्रमण को पहुंचे। इस दौरान धानका चौकी के पास बाघिन एसटी- 9 और कालाकुआ के पास बाघ एसटी- 21 नजर आया। लौटते समय टहला के पास पैंथर भी दिखाई दिया। करीब एक घंटे के सरिस्का भ्रमण के बाद सभी सदस्य वापस होटल पहुंचे। होटल प्रशासन व फिल्मी सितारों की तरफ से घूमने की जानकारी सरिस्का प्रशासन को नहीं दी गई। इसलिए सरिस्का के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहे।

शाम को लगी सूचना

फिल्म अभिनेता सलमान की बहन व उनके परिवार के सदस्यों के सरिस्का आने की सूचना मंगलवार शाम को लगी। होटल प्रशासन ने 8 जिप्सियां बुक कराई थी, जो उन्हें भेज दी गई थी। सरिस्का भ्रमण के बाद अर्पिता व अन्य लोगों के आने की जानकारी लगी। फिल्म अभिनेता रितेश देखमुख के आने की चर्चा सुनी है।
सुदर्शन शर्मा, डीएफओ, सरिस्का बाघ परियोजना



source https://www.patrika.com/alwar-news/sariska-tiger-reserve-ritesh-deshmukh-and-genelia-d-souza-in-sariska-6772986/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार