राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

अलवर. राजस्थान टैंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा है कि राजस्थान पत्रिका के अभियान महामारी से महा मुकाबला के तहत अलवर में कैटरिंग एसोसिएशन की ओर से चलाई जा रही नि:शुल्क भोजन योजना पूरे प्रदेश में अव्वल है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना पीडि़त और उनके परिजनों को घर व अस्पताल तक भोजन पहुंचाया जा रहा है जिससे उसे लगे कि मेरे साथ सब खड़े हैं, मैं अकेला नहीं हूं।

जय कृष्ण क्लब परिसर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि मैंने राजस्थान के कई शहरों में जाकर निशुल्क भोजन योजना के बारे में जाना है लेकिन अलवर में कैटरिंग एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रही इस रसोई की व्यवस्था सबसे अव्वल है जिसको हम पूरे देश में मॉडल के रूप में मानते हैं। इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है जिसके कारण इस भोजन को लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं। इससे अलवर की नई पहचान बनी है। पत्रिका का यह अभियान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर कैटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवाड़ी का जिंदल ने इस शानदार काम के लिए सम्मान किया और इस अभियान में अपना आर्थिक योगदान किया। जिंदल ने घोषणा की कि इस काम के लिए अलवर कैटरिंग एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ प्रदेशाध्यक्ष रास बिहारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा भी उपस्थित थे। कैटरिंग एसोसिएशन के संरक्षक अनिल , वितरण प्रभारी बलदेव , खुशीराम, चंदन, कपिल गोयल व मयंक गोयल ने इनका स्वागत किया।

इनका रहा सहयोग-

गोपाल कृष्ण मलिक ने अपने पिता व माता सहित पुत्र प्राण की स्मृति इस निशुल्क भोजन योजना में इनकी ओर से 5 हजार राशि की भोजन सामग्री लाकर वितरित की गई। मलिक का कहना है कि यदि हम अपने बुजुर्गो की स्मृति में किसी को भोजन खिलाते हैं तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। यह नि:शुल्क भोजन योजना हमेशा याद रहेगी। इससे कोरोना काल में अविस्मरणीय काम हुआ है। यहां इनके अतिरिक्त तिजारा टैंट हाउस समिति के अध्यक्ष रामचंद सैनी, सरंक्षक देवेन्द्र तथा सर्वेश यादव ने आर्थिक सहायता दी।

इसी प्रकार कांग्रेसी के जिला महासचिव,पुष्पेन्द्र धाबाई ने चावल, राजमा, छोले व सरसों का तेल दिया। इनके साथ कांग्रेसी नेता प्रकाश गंगावत और राम बहादुर सिंह तंवर भी उपस्थित थे। इन्होंने यहां सेवा कार्य भी किया। यहां निरंजन शर्मा ने बिस्कुट, पदम चंद सैनी ने घीया व अशोक विहार निवासी बीना जोशी ने आटा व दाल प्रदान किए।

नि:शुल्क भोजन के लिए कॉल करें-

जय कृष्ण क्लब परिसर में भोजन बनने और इसके वितरण का काम चल रहा है। यदि आप नि:शुल्क भोजन प्राप्त करना या कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आप मोबाइल नम्बर कैटरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र तिवाड़ी से 91660-05588 सम्पर्क कर सकते हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/rajasthan-patrika-free-food-service-to-corona-patients-in-alwar-6877455/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

एमबीबीएस डॉक्टरों को रास नहीं आ रही हैल्थ कंसलटेंट की नौकरी