राजस्थान में ढाई-ढाई साल शासन की बात कभी नहीं सुनी- धारीवाल

अलवर. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में ढाई-ढाई साल के शासन की बात कभी नहीं सुनी। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है और नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि वहां वसुंधरा राजे ही बड़ा चेहरा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के 6-7 दावेदार हैं।
स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शुक्रवार को सुबह की सैर के दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री सामने हैं। सचिन पायलट के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं कह सकता है। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का मामला बार-बार पार्टी हाइकमान तक पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाइकमान का दरबार सदैव खुला रहता है, वहां कोई भी जा सकता है। सचिन पायलट से किए वादे पूरे करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

वसुंधरा की तारीफ नहीं, जोड़ी गई धारा को अच्छा बताया

मंत्री धारीवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ नहीं की, बल्कि उनके समय में नियमों में जोड़ी गई धारा की प्रशंसा की। इस धारा के जुडऩे से लाखों लोगों को पट्टा मिलना आसान हो जाएगा।

सरकार में किस बात का बदलाव
प्रदेश की सरकार के चेहरे में बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि किस बात का बदलाव, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अलावा भी प्रदेश में हजारों तरीके के कार्य हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार व पुनर्गठन के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का काम हैं, वे ही करेंगे। मैं इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कह सकता।

अभियान में रिहायशी पर ज्यादा ध्यान

धारीवाल ने कहा कि सरकार प्रशासन शहरों के संग अभियान में रिहायशी यानि जहां मकान बने हुए हैं, उन्हें पट्टा देने पर ज्यादा ध्यान दे रही है। अभी संस्थानों को पट्टा देने पर नहीं। यह बात उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह की जमीन पर कॉलेज व कलक्ट्रेट चलने और उन्हें पट्टा दिए जाने के सवाल पर कही।

पट्टों का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने दिया
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि अभियान में 10 लाख पट्टा देने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने दिया है। पूर्व में वर्ष 2012-13 में प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान पांच लाख पट्टे जारी किए गए थे। उस बात को 10 साल हो गए, इसलिए इस बार पट्टा देने का लक्ष्य बढ़ाया गया है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-political-news-1-7033903/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार