तीन साल की बच्ची की हत्या करने के मामले में पिता व दादा गिरफ्तार
अलवर/बहरोड़. थाना क्षेत्र के गादोज गांव में मंगलवार देर रात तीन साल की बच्ची प्रियांशी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता व दादा को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि गादोज निवासी मोनिका देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने अपने भाई के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसक पति,सास व ससुर,ननद व नन्दोई आए दिन उसके साथ घूंघट की बात को लेकर मारपीट करते हैं और दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। ऐसे में 17 अगस्त की रात घूंघट की बात को लेकर उसका पति,सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की ओर बच्ची को उठाकर फेंकरक मार दिया। वहीं अगले दिन 18 अगस्त को गांव के पचास-साठ लोग नरेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़े थे। ऐसे में जब पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं मालूम है। वहीं प्रदीप कुमार द्वारा बच्ची की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के लिए शव जला दिया था। ऐसे में तीन साल की बच्ची प्रियांशी मां मोनिका देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गांव में एक बाजरे के खेत से दस्तयाब कर थाने लाया गया।जहां पर पुलिस ने बच्ची के पिता प्रदीप कुमार व दादा नरेंद्र सिंह पुत्र हेतराम को गिरफ्तार कर लिया।
रोडवेज बस के पिछले पहिये के नीचे आने से एक की मौत
बानसूर. क्षेत्र के गांव बहरामकाबास में गुरुवार को रोडवेज बस के पिछले टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बानसूर मोर्चरी लेकर आई।
जानकारी के अनुसार छाजू राम शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा निवासी चांदपुरी थाना नारायणपुर निवासी अपने मामा के यहां गांव बहरामकबास रोडवेज बस में बैठकर आ रहा था । उस दौरान जैसे ही बहरामकाबास स्टैंड आया वहां उतरते समय संतुलन खो बैठा जिससे बस के पिछले टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतक को बानसूर सीएचसी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची। परिजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
source https://www.patrika.com/alwar-news/father-and-grandfather-arrested-for-killing-three-year-old-girl-7019015/
Comments
Post a Comment