अलवर: सरिस्का क्षेत्र में जमकर हुई बारिश, अरावली की गोद में से बहने लगी रूपारेल नदी, दिखा सुन्दर नजारा

अलवर. जिले में मंगलवार को हुई बारिश से सरिस्का क्षेत्र में रूपारेल नदी बहने लगी। बारिश के बाद पहाड़ों का पानी बहकर नदी में आया। जिले में पिछले 2-3 दिन से बारिश का दौर जारी है। इसी दौरान मंगलवार दोपहर को सरिस्का क्षेत्र में तेज बारिश आई। जिससे रूपारेल नदी का बहाव तेज हो गया। अरावली पर्वतमाला के नीचे बहती रूपारेल नदी का नजारा बेहद सुन्दर नजर आया। आमतौर पर सावन माह में बारिश के बाद सरिस्का व आसपास के क्षेत्र में नदी-नाले बहने लगते हैं। लेकिन इस बार प्री-मानसून बरसात अच्छी होने से रूपारेल नदी में पानी आया। कोरोना का असर कम होने के साथ अलवर के आसपास के क्षेत्रों में बारिश सकारात्मकता लेकर आई। इससे पहले ताउते तूफ़ान के चलते आई बारिश से सरिस्का क्षेत्र में एनीकेट में पानी भर गया है। लगातार बारिश से अरावली पर्वतमाला पर हरियाली छा गई है।

तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

शहर में बारिश के चलते अधिकतम तापमान 37 से घटकर 31 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। इससे लोगों को शाम व रात के समय गर्मी से राहत मिली। हालांकि अलवर शहर में रात आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग का मानना है कि बुधवार और गुरुवार को बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।



source https://www.patrika.com/alwar-news/ruparel-river-flows-after-rain-in-sariska-area-6898247/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार