आतंकियों से लोहा लेते अलवर के शेरसिंह शहीद, श्रीनगर में सीआरपीएफ के वाहन पर घात लगाकर किया था हमला

अलवर. श्रीनगर के पंथा चौक पर आतंकियों से मुठभेड़ में अलवर जिले के खेरली निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर शेरसिंह जाटव पुत्र सिवली जाटव शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम श्रीनगर के पंथा चौक पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। सीआरपीएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान अलवर जिले के खेरली कस्बे के समीपवर्ती गांव समूंची निवासी 42 वर्षीय शेरसिंह जाटव गोली लगने से शहीद हो गए।

वे सीआरपीएफ के 29 बटालियन के वाहन में मौजूद थे। काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक वे वाहन के आगे की सीट पर बैठे थे। आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई जिससे शेरसिंह जाटव शहीद हो गए।


गांव में शोक का माहौल

शेरसिंह जाटव की शहादत की सूचना पर उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। उनका पार्थिव देह गुरुवार देर शाम या रात तक पहुंचने की संभावना है। शेरसिंह जाटव के तीन भाई हैं। उनके दो लड़के हितेश जाटव और राहुल जाटव हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/pantha-chowk-terrorist-attack-crpf-sub-inspector-shersingh-martyred-6900133/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर