अलवर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कांस्टेबल के पैर में गोली लगी, इनामी बदमाश सहित पांच गिरफ्तार

अलवर. जिले के मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर सोमवार रात करीब पौने 9 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर भरतपुर पुलिस के ढाई हजार के इनामी बदमाश सहित पांचों मुल्जिमों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डीएसटी और साइक्लोन टीम को सूचना मिली कि लक्ष्मणगढ़ की तरफ से कुछ बदमाश आ रहे हैं। जिसपर पुलिस व क्यूआरटी की टीम ने नाकेबंदी कराई। पुलिस ने कार्रवाई में सद्दाम पुत्र कासम निवासी थाना पहाड़ी भरतपुर, अलीजान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बिछोर हरियाणा, इस्ताक पुत्र रज्जाक निवासी बिछोर हरियाणा, मिसरो पुत्र फज्जर निवासी चोरगढ़ी भरतपुर और लियाकत पुत्र भीखू निवासी चोरगढ़ी भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को देखकर सभी बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। तभी टीम ने घेरकर चार बदमाशों को दबोच लिया। सभी बदमाशों के पास देसी कट्टे थे। लेकिन पुलिस व क्यूआरटी की टीम ने भागने से पहले ही चार बदमाशों को पकड़ लिया । पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार को भी जब्त कर लिया है। सद्दाम कट्टा लहराते हुए खेत की तरफ भागा। उसे पकड़ने के लिए क्यूआरटी की टीम ने पीछा किया तो उसने कट्टे से फायरिंग कर दी। बदमाश का पीछा कर रहे क्यूआरटी के कांस्टेबल मनीष के पैर के निचले हिस्से पर गोली लग गई। जिसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। कांस्टेबल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार से उतरते ही घेर लिया

पुलिस टीम ने बदमाशों के आने की सूचना पर चौराहे पर ट्रक और ट्रेक्टर लगाकर नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे तो जवानों ने धावा बोलते हुए डंडों से कार से शीशे तोड़ दिए। जिससे बदमाश संभल नहीं सके। पुलिस ने कार को घेरकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश खेत में भाग गया। उसे भी घेर लिया गया और गिरफ्तार किया।


अस्पताल पहुंची पुलिस अधीक्षक, कांस्टेबल का हाल जाना

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने अस्पताल पहुंचकर घायल कांस्टेबल का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की। पुलिस अधीक्षक ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कांस्टेबल मनीष की बहादुरी के लिए नियमानुसार गैलंट्री प्रमोशन या पुरस्कार दिया जाएगा।


डीएसटी की टीम बदमाशों पर नजर रख रही थी

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ पूर्व मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी थी। इस मामले में शामिल आरोपियों की पुलिस को सूचना मिली थी। डीएसटी की टीम इन बदमाशों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी। इन बदमाशों के वापस इस क्षेत्र में आने की सूचना मिलने पर नाकेबंदी कराई गई। पुलिस को सूचना थी कि यह बदमाश चोरी और गोतस्करी जैसी वारदातों में शामिल हैं। इन बदमाशों को पकड़ने में एनईबी थाना डीएसटी टीम में शामिल हेड कांस्टेबल जगवीर, सिपाही मुकेश गुर्जर, मूलचंद, समुन्दर, कृष्ण, कानाराम, साइक्लोन टीम के अमित, संजय आदि की विशेष भूमिका रही।

लूट, गोतस्करी समेत कई मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, फायरिंग, गोतस्करी समेत कई मुक़दमे दर्ज हैं। सभी बदमाश हथियार रखते हैं। हथियारों के बल पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।

पांच गिरफ्तार किए

पुलिस ने नाकेबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक इनामी बदमाश है। कार्रवाई में एक कांस्टेबल के पैर में गोली लगी है। जिसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

तेजस्वनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर



source https://www.patrika.com/alwar-news/crime-in-alwar-clash-between-police-and-criminals-in-alwar-6921058/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार