अलवर नगर परिषद सभापति के खिलाफ शपथ पत्र में गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला दर्ज, जांच शुरू

अलवर. अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सभापति के खिलाफ उनके वार्ड से पराजित भाजपा प्रत्याशी के पुत्र ने शहर कोतवाली थाने में इस्तगासे के माध्यम से चुनावी शपथ पत्र में गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला दर्ज कराया है।

शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शहर के वार्ड नम्बर-20 लादिया बाग निवासी हेमंत उर्फ लक्की गुर्जर पुत्र पूरणचंद पोसवाल ने इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया है कि उसकी मां बीना गुर्जर ने वर्ष-2019 में वार्ड नम्बर-20 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुना लड़ा था। चुनाव में उनकी मां के प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता थी। कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 4 नवम्बर 2019 को गलत सूचना व झूठे शपथ पत्र पेश किए। जिसमें नाम निर्देशन पत्र व शपथ पत्र झूठे व भ्रामक सूचनाएं अंकित की गई। इस सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मौखिक शिकायतें की गई, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता चुनाव के लिए अयोग्य होने के बावजूद विजय प्रत्याशी घोषित हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 467 व 468 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/case-against-alwar-nagar-parishad-chairman-beena-gupta-6912185/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार