अलवर में पर्यटन स्थल अनलॉक हुए, पहले दिन सिलीसेढ़ में उठाया बोटिंग का लुफ्त, धीरे-धीरे बढ़ेगी संख्या

अलवर. राज्य सरकार की ओर से पर्यटक स्थलों को पर्यटकों के लिए बुधवार से खोल दिया गया, लेकिन पहले ही दिन पर्यटकों में कोरोना संक्रमण का भय व्याप्त दिखा, इसकी कारण ज्यादातर पर्यटक स्थलों पर लोग काफी कम संख्या में पहुंचे, जिससे वहां सूनापन छाया रहा।

सरिस्का पार्क व धार्मिक स्थलों को अभी नहीं खोलने के कारण बाला किला का रास्ता बंद रहा। जिसके चलते वाहनों से जाने वाले पर्यटक वापस लौट गए। सरिस्का बफर जोन क्षेत्र में अभी पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाला किला बफर जोन में आता है। इसके चलते पर्यटक पहले दिन वनविभाग के प्रवेश द्वार से वापस लौट गए। पहाडी मार्ग से कुछ पर्यटक बाला किला पहुंचे।

पर्यटकों ने देखा संग्रहालय व बाला किला

अलवर के सबसे पंसदीदा पर्यटक स्थलों में शामिल अलवर का बाला किला दिन भर पर्यटकों के आने का इंतजार करता रहा लेकिन पहले दिन यहां मात्र 11 ही पर्यटक पहुंचे। इसके चलते यहां पर दिन भर वीरानी छाई रही। वहीं दूसरी तरफ अलवर शहर का संग्रहालय भी दो माह बाद खोला गया, लेकिन यहां पर दिनभर में मात्र 44 पर्यटक ही पहुंचे। पर्यटकों ने पहले कक्ष में रखी ऐतिहासिक सामग्री राजसी वस्त्र, संगीत वाद्य यंत्र, पूर्व महाराजा जयसिंह की साइकिल, राजा के शिकार किए पक्षी व रीछ ,शेर आदि के अलावा तीसरे कक्ष में प्रदर्शित हथियारों को उत्साह से देखा। खासतौर से एक म्यान में दो तलवार, मोहम्मद गौरी का जिरह बख्तर, तलवार, बंदूकें, भाले, चाकू आदि भी पसंद आए। पहले दिन आने वाले पर्यटक देशी ही थे इसमें बच्चे भी शामिल थे। इसके साथ ही अलवर का ऐतिहासिक सागर जलाशय व मूसी महारानी की छतरी पर भी कम संख्या में पर्यटक पहुंचे।

हवाई बुर्ज पर सेल्फी लेने का रहा उत्साह

इधर, अलवर शहरवासियों को जब पर्यटक स्थलों के खुलने की सूचना मिली तो सुबह सवेरे ही पर्यटक किशनकुंड के पहाड़ी मार्ग से होते हुए बालाकिला पर पहुंच गए। यहां पर पर्यटक पिकनिक पार्टी करते नजर आए। पास में ही स्थित हवाई बुर्ज पर पर्यटकों ने सेल्फी भी ली। बाला किला पर पर्यटकों की उपस्थित को देखते हुए सेनेटाइजर रखवाया गया था। साथ ही हाजरी रजिस्टर भी रखवाया गया।

सिलीसेेढ़ में उठाया वोटिंग का लुत्फ

पर्यटक स्थल खुलने के बाद अलवर शहर के सबसे नजदीक पर्यटक स्थल सीलीसेढ़ पर भी सैलानियों की चहल- पहल शुरु हो गई है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद झील में पानी आ गया था। बारिश से यहां पर आसपास की पहाडिय़ां भी हरी भरी हो गई है। इसके चलते यहां का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यहां पर आए सैलानियों ने सीलीसेढ़ झील में वोटिंग का भी लुत्फ उठाया। हालाांकि पहले दिन यहां पर भी पर्यटकों की संख्या कम रही।

सरकार के आदेश पर खोले

राज्य सरकार के निर्देश पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सरंक्षित स्मारक व संग्रहालय को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन बाला किला में 11 और संग्रहालय में मात्र 44 पर्यटक ही पहुंचे है। कोविड प्रोटेाकाल से ही पर्यटकों को प्रवेश दिया गया है। वीकेंड कफर््यू पर सभी संरक्षित स्मारक बंद रहेंगे।
प्रतिया यादव, संग्रहालयाध्यक्ष, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, अलवर



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-tourist-spots-open-after-unlock-6900090/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार