जयपुर के बाद अब अलवर में मिल रहे सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, 1368 मामले सामने आए, आंकड़ा 51 हजार के पार

अलवर. जिले में शुक्रवार को कोरोना के मई माह में अब तक के सर्वाधिक 1368 संक्रमित मिले। अलवर जिले में कोरोना का कुल आंकड़ा 51 हजार 335 हो गया है।लॉक डाउन लगने के पांचवे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में पॉजिटिविटी दर भी काफी अधिक है। गुरुवार को जिले में मात्र 3 हजार 23 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जिसके अगले दिन 1368 पॉजिटिव मिले हैं। अलवर जिले में शुक्रवार को 2 हजार 749 कोरोना सैंपल लिए गए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से जिले में 6 संक्रमितों की मौत हो गई। चारों की उम्र कम है। कोरोना से एनईबी हाउसिंग बोर्ड निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, दाउदपुर फाटक निवासी 55 वर्षीय महिला, अखैपुरा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती और माधौगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक 271 लोगों की मौत हो चुकी है।

अलवर शहर में फिर बढे मरीज, गांवों में भी तेज रफ्तार

शुक्रवार को जिले में सबसे अधिक अलवर शहर से 375 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके आलावा राजगढ़ में 90, लक्ष्मणगढ़ में 89, किशनगढ़ में 87, मालाखेड़ा में 83, बानसूर में 78, खेरली में 72, शाहजहांपुर में 69, बहरोड़ में 63, रामगढ़ में 62, थानागाजी में 58, कोटकासिम में 56, मुंडावर में 54, रैणी में 46, भिवाड़ी में 45, तिजारा में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अलवर शहर सहित सभी ब्लॉक्स में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। गुरुवार को अलवर शहर में 151 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। लॉक डाउन के बावजूद गांवों में लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं। जिस कारण अब राजगढ़, किशनगढ़, शाहजहांपुर समेत अन्य ब्लॉक में प्रतिदिन कोरोना विस्फोट हो रहे हैं।

जयपुर के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित अलवर में मिले

अलवर में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर के बाद सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव अलवर जिले में मिले हैं। जयपुर में 2823 मरीज मिले हैं। अलवर प्रदेश का चौथा जिला बन गया जहां कोरोना के मामले 50 हजार को पार कर गए। एक्टिव केस में भी अलवर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। नए संक्रमितों की यही रफ्तार रही, तो अलवर आज या कल तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।


रिकवर कम हुए, एक्टिव केस बढे

अलवर जिले में शुक्रवार को 759 लोग रिकवर हुए। जिससे एक्टिव केस 10 हजार 870 हो गए हैं। अलवर में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 40 हजार 260 हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 29 हजार 225 पॉजिटिव मिल चुके हैं। फ़िलहाल 1277 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से 959 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सामान्य बैड पर 318 मरीज हैं। आईसीयू में 198 लोगों का इलाज चल रहा है। वेंटिलेटर पर 82 मरीज भर्ती हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/corona-in-alwar-corona-case-in-alwar-second-most-after-jaipur-6846206/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार