दुश्मन से मुठभेड़ में अलवर का लाल शहीद, 19 साल के निखिल ने देश सेवा में दी शहादत, आज पहुंचेगा पार्थिव देह

अलवर/टपूकड़ा . देश की सेवा में तैनात भिवाड़ी गांव के सैदपुर गांव के लाल निखिल दायमा शुक्रवार को दुश्मन से लोहा लेते शहीद हो गए । जानकारी के अनुसार आतंकियों के सीजफायर के दौरान वे गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। भारतीय सेना की थर्ड राजपूत रेजिमेंट में तैनात निखिल दायमा की उम्र महज 19 साल थी और वे कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात थे। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। निखिल के ताऊ जीत दायमा ने बताया कि सेना की ओर से शुक्रवार दोपहर फोन पर शहादत की सूचना मिली। शनिवार सुबह उनका पार्थिव देह दिल्ली लाया जाएगा जो दोपहर तक उनके गांव पहुंचेगा।जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निखिल दायमा दिसंबर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। वे भिवाड़ी से सबसे कम उम्र में सेना में भर्ती हुए थे।सेना में भर्ती होने के एक साल तक उन्होंने ट्रेनिंग की थी। ट्रेनिंग के बाद वे हाल ही में सेना में भर्ती हुए थे। लेकिन देश की सेवा करते वे वीर गति को प्राप्त हो गए। वे 2 दिन पूर्व ही बेस कैंप से उरी में गए थे। परिजनों ने बताया कि निखिल 13 जनवरी को ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए थे। जाते वक्त से सभी से हंसते हुए मिलकर गए थे, लेकिन अब उनका पार्थिव देह ही तिरंगे में लिपटकर वापस आएगा।

परिवार में शोक छाया, सूचना पाकर परिजन स्तब्ध

परिवार में उनके शहादत की सूचना मिलते ही सभी स्तब्ध हो गए। परिवार के 19 साल के लाल के बिछड़ने की सूचना से सभी शोक में हैं। शुक्रवार देर रात तक परिवार की महिलाओं को इसकी सूचना नहीं दी गई। गुरुवार को ही निखिल की अपने माता-पिता से बात हुई थी। उनके पिता मंजीत दायमा ड्राइवर हैं। माता सविता गृहणी हैं। निखिल का छोटा भाई चन्दन 11वीं कक्षा में अध्ययन कर रहा है। उनके दादा मुनिलाल गुर्जर सेना में सूबेदार पद से रिटायर हैं और बड़े दादा दीनदयाल दायमा कैप्टन पद से रिटायर हुए थे।



source https://www.patrika.com/alwar-news/nikhil-dayma-of-alwar-martyred-during-clash-with-millitants-6658859/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार