अतिक्रमण हटाने गए सरिस्का कर्मियों से ग्रामीण जेसीबी छुड़ा ले गए, झगड़ा किया

अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना स्थित माधोगढ़ राइका जंगल में ग्रामीणों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने गई सरिस्का कर्मियों की टीम से रविवार को ग्रामीणों ने झगड़ा किया तथा जेसीबी को छुड़ा ले गए।

सरिस्का के डीएफओ सेढूराम यादव ने बताया कि सरिस्का प्रशासन को माधोगढ़ राइका जंगल में सरकारी जमीन पर जेसीबी से अतिक्रमण करने की सूचना मिली थी। इस पर वनकर्मियों की टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए भेजा गया। टीम के पहुंचने से पहले अतिक्रमी मौके से फरार हो गए, लेकिन जेसीबी मौके पर मिल गई। बाद में वनकर्मी जेसीबी को जब्त कर अपने साथ लाने लगे। ग्रामीणों को इसकी सूचना होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए तथा वनकर्मियों से झगड़ा करने लगे। बाद में ग्रामीण वनकर्मियों से जबरन जेसीबी छुड़ा ले गए। इसकी सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मालाखेड़ा थाने में ग्रामीणों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। रात तक मालाखेड़ा में झगड़ा कर जेसीबी छुड़ाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी।



source https://www.patrika.com/alwar-news/sariska-tiger-rederve-news-6230524/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर