लूट व फायरिंग के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

अलवर/ गोविंदगढ़. ग्राम नसवार मूडपुरी रोड पर हुई ई-मित्र संचालक के साथ लूट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि परिवादी ई-मित्र संचालक अंग्रेज सिंह पुत्र रेशम सिंह रायसिख निवासी मूडपुरी कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 19 जून की रात 8 बजे अपने भाई काला सिंह के साथ नसवारी से अपनी दुकान बंद कर घर आ रहा था। रास्ते में मैन रोड पर पीछे एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए हमारी बाइक के आगे अपनी बाइक रोक दी। इनमें से एक व्यक्ति ने हमारी बाइक की चाबी निकालने की कोशित की तभी दो व्यक्ति और आ गए। तीनों ने हमारे साथ हाथापाई कर बैग छीन लिया एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे हमारे आगे आकर अपनी बाइक रोकी एक व्यक्ति ने उतर कर हमारी बाइक की चाबी निकालने की कोशिश की तभी दो व्यक्ति और आ गए। उन्होंने मेरे भाई व मेरे साथ हाथापाई कर बैग छीन लिया जिसमें दुकान के रुपए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने कट्टे से फायर कर बाइक से मूडपुरी कला की तरफ भाग। अंधेरा होने के कारण उनकी बाइक का नंबर नहीं देख पाए। मारपीट में हम दोनों के चोटें आई। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई करते लिए टीम गठित कर आरोपी निसार पुत्र फारुख निवासी नई थाना बिछोर जिला नूहं मेवात हरियाणा, राहुल पुत्र मुबीन निवासी बहरीपुर थाना नौगांवा जिला अलवर, बलजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र कुशाल सिंह निवासी नसवारी वास थाना गोविंदगढ़ व जसविंदर सिंह उर्फ गौरव पुत्र जगजीत सिंह निवासी बकायनका थाना नौगांवा को गिरफ्तार कर लिया। इनमें निसार व बलजीत अंतरराज्यीय बदमाश है और इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती व एनडीपीएस एक्ट के तहत तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं । इनके कब्जे से वारदात में काम ली गई बाइक, एक देसी कट्टा मय खाली खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।



source https://www.patrika.com/alwar-news/four-crooks-arrested-in-case-of-robbery-and-firing-6215357/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार