राजस्थान के इस क्षेत्र में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे मेघ, गर्मी से राहत, अन्नदाता भी खुश

अलवर.मानसून ने अलवर जिले में दस्तक दे दी है। जिले के अधिकतर भागों में बुधवार और गुरुवार दोपहर को भी कई जगहों पर मानसून की बरसात हुई है। इस बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तेज झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हुआ है।

अलवर जिले में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर में 11 बजे बाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर बरसात होने लगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बरसात हुई जिससे मौसम में बदलाव नजर आया। दोपहर बारह बजे बाद थानागाजी क्षेत्र में जमकर बरसात हुई जिससे चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। इसी प्रकार बानसूर क्षेत्र में आई बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। यहां आधे घंटे में 16 मिमी बरसात हुई।

अलवर जिले में बुधवार को कई स्थानों पर खूब बरसात हुई। अलवर शहर में 11 मिमी, राजगढ़ में 9, राजगढ़ में 9, मालाखेड़ा में 3, बहरोड़ में 10 मिमी बरसात हुई है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/monsoon-2020-in-rajasthan-monsoon-rain-in-alwar-district-6221508/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार