सामान्य चिकित्सालय को एम्बुलेंस भेंट की

अलवर. श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय को विधायक निधि कोष से खरीदी गई एम्बुलेंस भेंट की। उन्होंने एम्बुलेंस को सामान्य चिकित्सालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सामान्य चिकित्सालय में पूर्व में भी विधायक कोष से राशि प्रदान की गई है और भविष्य में भी आवश्यकता के अनुरूप राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
जापानी कम्पनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किए 4.32 लाख रुपए

श्रम राज्य मंत्री जूली को नीमराना की जापानी जोन स्थित निसीन ब्रेक इंडिया प्रा. लि. की प्रबंधन टीम द्वारा कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 4 लाख 32 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया। साथ ही कम्पनी ने जिले में कोरोना वॉरियर्स के लिए एक हजार पीपीई किट, 30 हजार मास्क, 500 की संख्या में आधे लीटर मात्रा के हैण्ड सेनेटाइजर तथा पॉच सौ एन-95 मास्क उपलब्ध कराए। इसके अलावा श्रम राज्य मंत्री ने आयुर्वेद विभाग की ओर से जारी किए गए स्वास्थ्य जागरुकता संबंधी संदेश देने वाले पोस्टर का विमोचन मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय में किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. महिपाल सिंह चौहान व डॉ. पवन सिंह शेखावत ने रोगों के बचाव के बारे में जानकारी दी।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-development-news-6228052/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार