पानी के लिए दिनभर मारामारी, फिर भी नहीं हो रही पूर्ति


लक्ष्मणगढ़. उपखंड के दर्जनों गांव में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। क्षेत्र में कई साल से अच्छी बारिश नहीं होने से जमीन का पानी जो कभी कुओं से हाथों से निकाला जाता था। उसका जल स्तर अब सैकड़ों फीट नीचे चला गया है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा। गांवों का एक तबका पानी के लिए पूरा दिन बर्बाद कर देता है। लेकिन उसे पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से लोग बीमार पड़ रहे हंै। गांवों में घरेलू पशुओं को पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों ने पालना कम कर दिया। जंगल और खेत सूखकर वीरान और बंजर होने के कगार पर है। जंगल में पशु पक्षी के लिए दाना पानी का अभाव से वे पलायन को मजबूर हंै। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चार दिन में पानी आ रहा है। लक्ष्मणगढ़ उपखंड के ग्राम हरसाना में गर्मी के दिनों में पिछले कई माह से पानी की समस्या बनी हुई है। यहां जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई की जाती है। पांच हजार की जनसंख्या वाले गांव में तीन-चार दिन में पानी की सप्लाई हो रही है।
गांव स्थित सभी कुएं सूख चुके हैं और खेतों पर बनी निजी बोरवेलों से पानी लाने के लिए लोगों को पांच सौ मीटर से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। रोजमर्रा के जरूरी काम निपटाने से लेकर कपड़ों की सफाई, स्नान के लिए पानी की जरूरत है,लेकिन पानी का तो जैसे अकाल पड़ गया है। समस्या इकलौते कस्बे लक्ष्मणगढ़ की ही नहीं गांव हरसाना, बीचगांवा, ऊछर, झालाटाला, मुडजोड़ी, हसनपुर, लीली, जोनाखेड़ा, भैरपुरी सहित अन्य दर्जनों गांव में व्याप्त है।
लेकिन जिम्मेदार शिकायत के बाद भी मौन हैं।

बोरवेल भी हो रहे फेल
कुएं ही नहीं खेतों की सिचाई के लिए खेतों में बने बोरबेल भी पानी नहीं उठा रहे हैं। रामकिशोर कैरेडिया एवं अशोक भारद्वाज का कहना है कि गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए खेतों में चारा उगाया है। लेकिन खेतों में बने बोरवेल भी गर्मी में धोका देने लग गए है। जिस खेत की सिचाई तीन घंटे में होती थी उसके लिए पांच घंटे लग रहे हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
साहब पानी तो दिला दो: ग्रामीण सतीश शर्मा ने बताया कि हर साल गर्मी में यही समस्या होती है। इस बार तो कुछ अधिक ही है। गांव के अधिकतर कुएं सूख चुके हैं। जिससे गांवों में ऊंचाई वाले क्षेत्र एवं होली ऊपर क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। जिम्मेदार अधिकारी से कई बार लोग गुहार लगा चुक है। लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
खैरथल. कस्बे में इस भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। पेयजल समस्या का कोई समाधान नहीं निकलने से लोग पूरी रात जागकर पानी की इंतजार करते हैं। वहीं कस्बे के वार्ड 13 ठेकड़ा मोहल्ले की महिलाएं रेल पटरियों को पार कर खेतों में लगी निजी बोरिंग से पानी लाने को मजबूर हो रही हैं। ट्रेन आने पर जान का खतरा बना रहता है। महिलाओं के साथ बच्चे भी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं कस्बे की पुरानी अनाज मंडी, खैरथल गांव, जसोरिया कॉलोनी, आनंद नगर कॉलोनी, पहाड़ी हनुमान मंदिर इलाके में पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे हैं। अनेक स्थानों पर लोग अपने खर्चे पर टैंकर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं।
बैंक कर्मचारियों ने पानी की टंकी भेंट की
कोरोना महामारी के चलते बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा पेहल के कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से निर्धन जरूरतमंद परिवारों की प्यास बुझाने के लिए पानी की टंकी लगाने व उसमें नियमित रूप से जलापूर्ति की है। बैंक प्रबंधक आशीष मीणा ने बताया कि पेहल शाखा के कर्मचारियों ने इस्माइल फाउंडेशन नाम से एक समूह बनाया है, जो आपसी सहयोग से निर्धन लोगों की मदद कर रहा है। जरूरतमंद परिवार तक राशन किट पहुंचाने के साथ पानी की व्यवस्था भी कर
रहे हैं।
नीमराणा ञ्च पत्रिका. हर वर्ष जल का स्तर नीचे चले जाने से गर्मियों में पानी का संकट कस्बे में हो जाता है। पूरे कस्बे में पांच जलदाय विभाग की बोरिंग से पानी की सप्लाई की जाती है। इसमें दो बोरिंग का जलस्तर नीचे चला गया। नई बोरिंग अभी पास नहीं हुई है। इसके चलते कस्बे के ज्यादातर वार्डो में पानी सप्लाई एक दो दिन के बाद होती है।

कई बार बिजली कटौती से भी अव्यवस्था होती है । इससे लोगों को पानी के लिए इस भीषण गर्मी में इधर उधर भटकना या पानी मोल खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मुख्य रूप से कस्बे की गुगा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, हीसला मोहल्ला, बड़ा मोहल्ला, विजय बाग सरकारी स्कूल के पीछे कॉलोनी, पुराना बाजार, सुनारों का मोहल्ला, खटीकों का मोहल्ला, महावर धर्मशाला मोहल्ला सहित कई वार्डो के उपभोक्ताओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में दो या तीन दिन के बाद पानी की सप्लाई होती है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/all-day-long-fighting-for-water-still-not-getting-fulfillment-6212474/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार