केन्द्र ने सांसद निधि दो साल के लिए रोकी, राज्य का विधायक कोष यथावत


अलवर. जिला प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि कोरोना आपदा में केन्द्र सरकार ने सांसद निधि दो साल के लिए रोकने का निर्णय किया है, लेकिन राजस्थान सरकार ने विधायकों के कोष पर कोई रोक नहीं लगाई है। विधायक अपने कोष का चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर उपयोग कर सकते हैं।

जिला प्रभारी मंत्री सोमवार को सूचना केन्द्र में 10 दिवसीय जन जागरण अभियान की प्रचार सामग्री व पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई में सभी को आगे आने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी विधायकों, सरपंचों व कांस्टेबलों से संक्रमण से बचाव के लिए सुझाव लिए हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हो। उन्होंने कोरोना आपदा में प्रदेश के लोगों व भामाशाह के सहयोग की प्रशंसा की। सरकारी तंत्र ने सर्वे कर लोगों में विश्वास कायम किया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश में 16 लाख प्रवासी आए और 6 लाख यहां से अन्य प्रदेशों में गए। ऐसे में प्रवासियों के रोजगार की चिंता सरकार ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 55 लाख व अलवर जिले में 80 हजार लोग नरेगा से जुडकऱ रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। राज्य सरकार ने अब गरीब व जरूरतमंदों के लिए इंद्रा रसोई की शुरुआत की है। इसमें उचित दर पर उन्हें भोजन मिल सकेगा। उन्होंने सभी से जन जागरण अभियान में गांव व ढाणियों तक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक करने की जरूरत बताई।

प्रचार सामग्री का विमोचन किया

प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने कोविड-19 जन-जागरुकता अभियान के तहत सूचना केन्द्र में लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन व अवलोकन किया। उन्होंने जन-जागरुकता के संदेश वाले बैनर, पोस्टर व पम्फलेट का विमोचन किया। अभियान के तहत जन-जागरुकता के लिए जागरुकता रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये
रथ जिले के सभी ब्लॉकों में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरुकता का कार्य करेंगे।

प्रदर्शनी 30 तक आमजन के लिए खुलेगी

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि कोविड-19 जागरुकता प्रदर्शनी सूचना केन्द्र में 30 जून तक प्रात: 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए किया जा सकेगा।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6215331/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार