लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नहीं मिलने से शिक्षक परेशान


अलवर. शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलें खोल दी हैं। शिक्षक और स्टाफ आने लगा है, लेकिन कई लोकल रूटों पर स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय रोडवेज बस सेवा नहीं होने से दैनिक यात्री शिक्षक परेशान हो रहे हैं। शिक्षकों की डिमांड को देखते हुए अलवर आगार ने अलवर से लक्ष्मणगढ़ रूट पर बस चलाई है, लेकिन अन्य कई रूटों पर भी शिक्षकों के लिए बसों के संचालन की दरकार है।

अलवर आगार के ट्रैफिक मैनेजर सुनील भगवती ने बताया कि जिले के शिक्षकों की डिमांड को देखते हुए सोमवार से सुबह 6 बजे अलवर से लक्ष्मणगढ़, सुबह 8.30 बजे लक्ष्मणगढ़ से अलवर, सुबह 11 बजे अलवर से लक्ष्मणगढ़ और दोपहर एक बजे लक्ष्मणगढ़ से अलवर के बीच बसों का संचालन शुरू किया गया है।
कई लोकल रूटों पर बसों की दरकार

अलवर जिले में हजारों शिक्षक, स्कूल स्टाफ और सरकारी व प्राइवेट नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं जो कि अलवर से चिकानी, किशनगढ़बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी, जिंदोली, ततारपुर, खैरथल, हरसौरा, सोड़ावास, बर्डोद, बहरोड़, मुण्डावर, बानसूर, मालाखेड़ा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, कठूमर, खेरली, थानागाजी, एमआईए, रामगढ़, नौगांवा, बड़ौदामेव, गोविंदगढ़ आदि रूटों पर रोजाना यात्रा करते हैं। लेकिन उनके ड्यूटी जाने और आने के समय रोडवेज बसें नहीं होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-roadways-news-6230538/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार